Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लेनदेन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति का अपहरण

मेवात इलाके में उधार के पैसे निकालने के लिए किडनैपिंग करना एक फैशन बन गया है। मेवात इलाके में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें लोग अपने पैसे निकालने के जिसे पैसे उधार दिए हैं उसका अपहरण कर लेते हैं। अपहरण करने के बाद परिजनों ने फिरौती मांगी जाती है और पैसे देने पर पीड़ित व्यक्ति को छोड़ दिया जाता है। ऐसा ही मामला कामां थाना इलाके में फिर सामने आया है। जिसमें बाजार सामान लेने गए एक व्यक्ति का बंदूक की नोंक पर अपहरण कर लिया गया।

 

जुरहरा थाना इलाके में कौतका गांव के रहने वाले अकरम ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया की सुबह 11 बजे मेरे पिताजी हाजी हारून और मेरा भाई कामां में लक्ष्मण सुनार के पास गए थे। सुनार के पास कुछ सोने की जेवर गिरवी रखे हुए थे वह उन्हें लेने के लिए गए थे। जैसे ही वह सोने के जेवर लेकर सुनार के पास से निकले तो, अली मोहम्मद, साहिल, मुबीन और राहुल ने बोलेरो कार व दो बाईक सवारों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

 

Kidnapping of a person over a transaction dispute in bharatpur

 

बोलेरो कार से हाजी हारून की बाइक को टक्कर मारी और वह दोनों बाइक से गिर गए। जिसके बाद बाइक पर चल रहे बदमाशों और बोलेरो में बैठे बदमाशों ने अकरम के पिता व भाई से मारपीट की, उनके पास हथियार भी थे। इस घटना के बीच अकरम का भाई वहां से भाग आया और बदमाश हाजी हारून का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए। अकरम के भाई घटना के बारे में अपने घर आकर बताया। जिस पर हाजी हारून के परिजन पुलिस के पास पहुंचे।

 

हाजी हारून के भाई का कहना है घटना का पता लगने के बाद जब हमने जानकारी की तो पता लगा लेवड़ा गांव के रहने वाले अली मोहम्मद और उसके बेटे हाजी हारून को उठा कर ले गए हैं। वही मामले में थानाधिकारी रामकिशन यादव ने तत्परता दिखाते हुए लेबड़ा गांव में पहुंचकर अपहरण किए गए हाजी हारून को अपने साथ दस्तयाब कर कामां थाने ले आए। पुलिस का कहना है कि जीजा साले का लेनदेन का मामला है दोनों पक्षों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !