किसान आन्दोलन के समर्थन में 21 दिसम्बर सोमवार को उपखण्ड गंगापुर सिटी में होने वाली किसान सभा को लेकर विधायक रामकेश मीना ने शनिवार को गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के किशोरपुर, पावटा, रेण्डायल गुर्जर, नयागांव, सुन्दरपुर, सैमाड़ा, बगलाई, खेड़ली, पीलौदा, महानन्दपुर ड्योडा, छोटी उदेई, डिबस्या, बड़ी उदेई आदि दर्जनों गांवों का दौरा कर किसानों को पीले चावल बांटे और अधिक से अधिक संख्या में गंगापुर सिटी में होने वाली किसान सभा में आने के लिए अनुरोध किया।

किसान सभा 21 दिसम्बर को नई फल सब्जी मण्डी, उदेई मोड़ पर प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होगी। इसके पश्चात रैली के रूप मे सभी किसान बन्धु उपखण्ड कार्यालय गंगापुर सिटी पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी गंगापुर सिटी को ज्ञापन दिया जाएगा। दिल्ली में कड़कड़ाती ठण्ड में आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में गंगापुर सिटी उपखण्ड क्षेत्र के किसान भी शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन के माध्यम से कृषि बिलों के विरोध में किसान आन्दोलन का समर्थन करेंगे। जनसम्पर्क के दौरान मुकेश देहात, कैलाशचन्द मीना, रामराज मीना, राकेश छान, अवतार खण्डीप, बबलेश आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया