स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल में आज शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व पर स्थानीय विद्यालय में “पतंग महोत्सव कार्यक्रम 2023” का आयोजन किया गया। जिसके तहत समस्त स्टाफ एवं छात्र एवं छात्राओं ने गुड व तिल का आनंद लेते हुए पतंग प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू ने बताया कि विभिन्न प्रकार की पतंगों को आसमान में उड़ते हुए देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले हुए थे।

इस दौरान राजेंद्र कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, सुरेश कुमार बैरवा, बलवीर सिंह जाट, चंद्र प्रकाश वर्मा, बबलू मीणा, सैयद अहमद जैदी, अब्दुल कलाम आजाद, राजाराम मीणा, रूपनारायण मीणा, रजनीश कुमार बैरवा, उमर बैग, ओम प्रकाश मीणा, मसरूफ अहमद, दिलखुश मीना, रितु बैरवा, नवल सिंह गुर्जर, मोहनलाल गुर्जर, सीताराम बैरवा, पीयूष गोयल एवं राममूर्ति राम आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया