शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के तत्तवावधान में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के लिए आई.सी.आई.सी.आई एकेडमी फाॅर स्किल्स जयपुर द्वारा रोजगार परक प्रशिक्षिण प्रदान करने एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देने हेतु विशेष सहायता एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में में आई.सी.आई.सी.आई एकेडमी फाॅर स्किल्स जयपुर से आये हनुमान सिंह और इरफान अहमद ने विद्यार्थियों को एकेडमी के बारे में जानकारी देते हुए बताया की एकेडमी जयपुर में निःशुल्क तीन माह का काॅर्स कराती हैं जिसे पूरा करने के पश्चात शत-प्रतिशत प्लेसमेन्ट भी करवाया जाता है।
प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने भी स्कील्स प्रोग्राम के बारे में विद्यार्थियों को बताया और जयपुर से आये अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो. राजेश गुप्ता एवं प्रो. शाहिद जैदी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया