कोटा: कोटा शहर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 384 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल्स की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई गई है। कोटा शहर एसपी तेजस्वनी गौतम ने जानकारी दी है कि लंबे समय से कोचिंग छात्रों और आमजन के गुम हुए मोबाइल्स की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कोटा शहर एडिशनल एसपी दिलीप सैनी के सुपरविजन में साइबर सेल और थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने CEIR पोर्टल से मिले डाटा का तकनीक से गुमशुदा मोबाइल्स की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से मोबाइल्स बरामद किए गया। बरामद मोबाइल्स में कई कोचिंग छात्रों के मोबाइल भी शामिल हैं, जिन्हें वापस उन्हें सौंपा गया। अभियान में साइबर सेल कोटा शहर और थाना स्तर की टीमों की विशेष भूमिका रही।
मोबाइल चोरी की ऐसे कराएं पुलिस की वेबसाइट पर रिपोर्ट दर्ज:
शहर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि बरामद मोबाइल मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल चोरी हो जाए या गुम हो जाए, तो वह राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवा सकता है। साथ ही भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर जानकारी अपलोड करके मोबाइल को ब्लॉक करा सकता है। इससे न केवल मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगेगी, बल्कि गुमशुदा मोबाइल को ट्रेस करना भी आसान होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
