कोटा: कोटा शहर की पुलिस ने रंगबाड़ी इलाके में कार्रवाई करते हुए 400 किलो नकली घी पकड़ा है। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कारखाना संचालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके से अलग-अलग ब्रांड के घी के 20 टिन सहित एक कार को जब्त किया है। सीएमएचओ की टीम से घी की सैंपलिंग करवाई गई है। हैरानी बात है कि शहर में नकली घी का कारखाना चल रहा था, खाद्य सुरक्षा विभाग को भनक तक नहीं लगी।
डीएसपी वृत चतुर्थ मनीष शर्मा ने बताया कि महावीर नगर थाना क्षेत्र के रंगबाड़ी एकता कॉलोनी के एक प्लॉट में नकली घी बनाने की सूचना मिली थी। इस पर एजीटीएफ गठित की गई। टीम ने गत गुरुवार रात को प्लॉट में दबिश दी। मौके पर पारस व सरस ब्रांड घी के 20 टिन मिले। एक लोहे के ड्रम में 75 किलो तैयार नकली घी ओर घी बनाने की सामग्री जब्त की। मौके पर एफएसओ, पारस व सरस डेयरी के प्रतिनिधि भी बुलाए है। जिनकी तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कारखाना राकेश डांगी नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है। राकेश ने ये जगह किराए से ले रखी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
