कोटा: कोटा जिले के जवाहर नगर थाना पुलिस ने दो शातिर चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ रविंद्र कश्यप पुत्र परमानंद निवासी कोटडी बोई मोहल्ला, गुमानपुरा हाल दरगाह, कोटा और सागर सिंह उर्फ सिंगा पुत्र रामसिंह निवासी बोई मोहल्ला गुरुद्वारा के पास गुमानपुरा कोटा को गिरफ्तार किया गया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गत 13 अगस्त 24 को पीड़ित ने जवाहर नगर थाना पर एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थीं। उन्होंने बताया कि मैं और मेरी पत्नी दिनांक 12 अगस्त 24 को वी मार्ट के पास रखी खरीद कर लौट रहे थे। उसी दौरान मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर के पास दो बाइक सवारों ने उनकी पत्नी के गले से उसकी चैन तोड़ ली थीं।
घटना को लेकर थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया था। इस करवाया के दौरान पुलिस तुम में उपनिरीक्षक गोपाल लाल, हेड कांस्टेबल नरेंद्र, कांस्टेबल धर्मेंद्र, सुनील, नरेंद्र, जीतराम, प्रमोद, गजेंद्र और अवधेश शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
