सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर कोतवाली थाना पुलिस ने क्षेत्र में कॉलोनियों में बच्चों से सामान बेचने के बहाने परिवारवालों के नाम पता संबंधी पूछताछ कर रही सं*दिग्ध 4 महिलाओं को गिर*फ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह के नेतृत्व में 4 महिलाओं को शांति भंग के आरोप में गिर*फ्तार किया गया है। कन्ट्रोल रुम एवं आम जन से सूचना मिली थी कि कुछ बाहर की महिलाऐं जो कॉलोनियों में बच्चों से संबंधित सामान बेचने के बहाने परिवारवालों के नाम पता पूछ रही है।
किसी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुऐ सूचना पर कार्यवाही करते हुए महिलाओं के सं*दिग्ध होने तथा उनका कार्य सं*दिग्ध प्रतीत होने तथा मौके पर महिलाओं के द्वारा शांती भंग करने पर ऊषा बाई पत्नी रमेश राव निवासी 64 टी हट्स भाट कैंप साऊथ दिल्ली, सोना पत्नी अशोक राव निवासी सौजत, नीम का थाना जिला पाली, ज्योती पत्नी जीतू राव निवासी भदरपुर दक्षिणी दिल्ली भाट कैम्प, भदरपुर जिला साऊथ दिल्ली और विद्धा पत्नी महेन्द्र रांव निवासी अहमदाबाद थाना अमरेवाडी को गिर*फ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
