कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर जब्त किए है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह द्वारा बजरी के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान चला रखा है। अभियान के तहत आज रविवार को सुरेन्द्र दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सवाई माधोपुर व नारायण लाल शर्मा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर के निर्देशन में थानाधिकारी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर चन्द्रभान सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए बनास नदी क्षेत्र से अवैध बजरी खनन परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को जब्त किया है।

सभी जब्त शुदा वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। सभी चालक मौके से फरार हो गए। जिनके खिलाफ लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने व खनन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया