Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 हजार रुपए का इनामी ब*दमाश मेघराज मीणा गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने जमानत करवाने का आश्वासन देकर 25 लाख रूपये ह*ड़पने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धो*खाधड़ी करने एवं ब*लात्कार के आरोपी मेघराज मीणा पुत्र कैलाशचन्द मीणा निवासी दिवाड़ा सवाईमाधोपुर को जयपुर से गिरफ्तार करने में  सफलता प्राप्त की है।

 

 

यह था मामला:- पुलिस ने बताया कि फरियादी हीरालाल मीणा पुत्र रामसहाय निवासी मैनपुरा सूरवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेघराज मीणा निवासी दिवाडा ने पांच सदस्यों के साथ गिरोह बना रखा है, जिसने कौशाली निवासी रामखिलाड़ी के साथ नौकरी लगाने के नाम पर 9 लाख रूपये ह*ड़प लिए है।

 

 

Kotwali Sawai Madhopur Police News Udpate 21 May 2024

 

 

 

आरोपी मेघराज मीणा प्रार्थी के साथ जेल दौसा में था। उस समय परिचय हो गया एवं आरोपी मेघराज जमानत पर आजाद होने के बाद प्रार्थी के घर पर गया। अलग- अलग दिनांक को प्रार्थी के परिवारजनों से जमानत करवाने के नाम पर 25 लाख रूपये ह*ड़प लिए एवं पत्नी के साथ जबरन ब*लात्कार किया। इस पर मामला सुरवल थाने पर दर्ज किया गया।

 

 

आरोपी का वारदात करने का तरीका:- पुलिस ने बताया कि आरोपी मेघराज ने सरकारी नौकरी लगवाने एवं जमानत करवाने का झांसा देकर पैसे ह*ड़पने के लिए गैंग बना रखी थी। जब इस गैंग के विरूद्व कोई मामला दर्ज करवाता था तो उसके विरूद्व अप*हरण एवं झुठा ब*लात्कार के मामले दर्ज करवाकर ब्ले*कमेल करते थे।

 

 

 

इस गैंग द्वारा अप*हरण एंव ब*लात्कार के दो मामले सूरवाल एवं मलारना डूंगर में दर्ज करवाये गया थें। दोनों ही मामले में एफआर लग चुकी है। इस गिरोह के खिलाफ महुआ थाना दौसा में नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख रूपये ह*ड़पने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें मेघराज एवं उसके पिता कैलाशचन्द गिरफ्तार हो चुके है।

 

पुलिस ने किया था इनाम घोषित:- मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही मेघराज मीणा फ*रार चल रहा था। फरार अपराधी के गिरफ्तार नहीं होने पर जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

 

इस तरह आरोपी को किया गिरफ्तार:-

जिले में फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर विजय सिंह एवं वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन में फरार अपराधी मेघराज के संबंध मे सूचना मिली कि फरार अपराधी ने जयपुर में किराये से मकान ले रखा है। इस सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मण सिंह हेड कांस्टेबल, शिवपाल सिंह कांस्टेबल, केदार प्रसाद कांस्टेबल, राजकुमार एवं महेन्द्र हेड कांस्टेबल को सम्मिलित कर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

 

 

 

गठित टीम को जयपुर भेजा गया। पुलिस टीम ने विशेष कार्य योजना बनाकर फरार अपराधी मेघराज मीणा को दबोच लिया। अपराधी के विरूद्व नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ह*ड़पने के अन्य मामले जिला करौली में भी दर्ज है। ब*दमाश मेघराज मीणा की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक साइबर सेल अजीत मोगा का विशेष योगदान रहा। कोतवाली पुलिस एवं विशेष टीम ने आरोपी को दस्तयाब कर सूरवाल थाना पुलिस को सुपुर्द किया। पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि फरारी दौसा, जयपुर के अलग-अलग जगह पर किराये से मकान लेकर काटी थी एवं परिवार सहित गांव से गायब था।

 

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !