सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के पुराने शहर में दर्सगाह स्कूल में एक मुशायरे का आयोजन किया गया। कन्वीनर एवं पत्रकार शादाब अली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुशायरे में हिंदुस्तान के मशहूर और मारूफ शायरों ने शिरकत की और अपनी बेहतरीन शायरी से देश में भाईचारे का संदेश दिया।
शायरों में दिल्ली से डॉ. अना देहलवी, शफीक आब्दी, इस्माइल नजर, मुजावर मालेगांवी और अनवर अमान ने अपनी शायरी पेश की। इस मुशायरे में कांग्रेस प्रदेश सचिव लईक अहमद और बीजेपी जिला प्रभारी मेहनाज पटेल भी शामिल हुई। मुशायरे की अध्यक्षता शहर काजी निसार उल्ला ने की। शादाब ने कहा कि अपनी कोशिश समाज में सकारात्मकता बड़े और उर्दू से मोहब्बत का संदेश दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
