Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कुण्डेरा थाना पुलिस ने मारपीट कर दांत से कान काटने के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कुण्डेरा थाना पुलिस ने मारपीट कर दांत से कान काटने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धीरज कुमार शर्मा और नीरज कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व सीओ शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान मय जाप्ता द्वारा गत मंगलवार को धीरज कुमार शर्मा पुत्र सन्तोष कुमार और नीरज कुमार शर्मा पुत्र सन्तोष कुमार निवासी कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

 

Kundera police station arrested 2 accused in the case of beating and biting the ear with teeth in sawai madhopur

 

 

पुलिस के अनुसार गत 17 अक्टूबर 2023 को गिरधर प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश निवासी कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर ने दर्ज कराया कि आज दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को सुबह के 9.00 बजे की बात है कि पूनम पत्नि धीरज शर्मा हमारे चूल्हे के उपर की तरफ साडी सुखा रही थी। जिस पर मेरी पत्नि कृष्णा व मेरी माँ इन्द्रा ने पूनम शर्मा से साड़ी सुखाने के लिये मना किया तो पूनम ने हमसे लड़ाई – झगड़ा व गाली गलौच करना शुरू कर दिया।

 

 

इतने में ही नीरज कुमार शर्मा ने हमारा सीमेन्ट का जंगला तोड़ दिया और मेरी पत्नि कृष्णा के सिर मे लाठी की मारी व मेरी माँ इन्द्रा के सिर मे लाठी की मारी व पूनम, सुनीता ने भी मेरी पत्नि व मेरी माँ के साथ लाठी डण्डो व थाप मुक्को से मारपीट करी व मेरी माँ व पत्नि के कपड़े फाड़ दिये। मुरारी जाट की माँ कमला ने बीच बचाव कराया जिसके भी लाठी की आरोपियों ने मारी। मेरे पास मेरी घरवाली ने फोन किया तो मैं भागकर मेरे घर पर गया तो मेरी पत्नि व माँ के चोट थी। मेरी माँ के सिर से खून आ रहा था ।

 

 

 

मैं तुरन्त मेरी माँ व पत्नि को लेकर पुलिस थाने आये। जँहा पर हम थानेदार जी बातचीत कर रहे थे उसी समय नीरज शर्मा व उसका बड़ा भाई धीरज कुमार शर्मा आये और आते ही मेरे साथ थाना परिसर में ही पुलिस जाब्ते के सामने मारपीट करने लगे। नीरज कुमार शर्मा ने मेरा कान मुँह से काट लिया, जो अलग हो गया था। मेरे को बड़ी मुश्किल से पुलिस जाब्ते द्वारा बचाया गया। जिस पर थाने पर मामला दर्ज कर मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान को सौंपी गई।

 

 

इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर गत मंगलवार को प्रकरण के आरोपी धीरज कुमार शर्मा और नीरज कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान, रतीराम कांस्टेबल, महबूब खान कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !