Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध पत्थर परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर -ट्रॉली को किया जब्त

कुण्डेरा थाना पुलिस ने अवैध पत्थर परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर -ट्रॉली को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धनराज पुत्र रामनाथ को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व सीओ शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह मय जाप्ता द्वारा आज आज बुधवार को एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जिसमें अवैध पत्थर भरे हुये है थे, को फोरेस्ट एक्ट में जप्त किया गया।

 

Kundera police station took action against illegal stone transportation and seized tractor-trolley in sawai madhopur

 

 

पुलिस ने आरोपी  धनराज पुत्र रामनाथ निवासी उलियाणा कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार आज बुधवार को सुबह 11 बजे पर थानाधिकारी महेन्द्र सिंह मय जाब्ता के विधानसभा चुनाव 2023 फ्लेग मार्च हेतु निकले थे। रास्ते में बस स्टेण्ड कस्बा कुण्डेरा पर एक ट्रैक्टर – ट्रॉली पत्थरों से भरी हुयी के उलियाणा से कुण्डेरा बस स्टेण्ड की तरफ आ रही थी। जिसको थानाधिकारी ने जाब्ते की मदद से रूकवाया तो चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम धनराज पुत्र रामनाथ बताया।

 

 

 

जिससे ट्रैक्टर – ट्रॉली में भरे पत्थरों का रवन्ना मांगा तो कोई रवन्ना नहीं होना बताया। जिससे पत्थरों के खनन कर लाने के बारे में पूछा तो उलियाणा की वन क्षेत्र पहाड़ी से पत्थर खनन कर चोरी कर लाना बताया। जिस पर धनराज पुत्र रामनाथ को पहाड़ी वन क्षेत्र से पत्थर खनन कर चोरी कर लाने पर वन अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद थाने पर प्रकरण आईपीसी व वन अधिनियम में दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, हरिसिंह कांस्टेबल, महबूब खान कांस्टेबल और तेजसिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !