सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक से दूसरे, तीसरे एवं चौथे पर जाने के लिए रेलवे विभाग की ओर से किसी भी ब्रिज पर साइन बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
खासकर बाहर से आए विदेशी पर्यटक एवं देशी पर्यटकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेशन पर ही एक यात्री द्वारा बताया गया कि अगर ब्रिज पर दूसरे, तीसरे एवं चौथे प्लेटफार्म पर जाने के साइन बोर्ड लगे हो तो बाहर से आने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को सुविधा भी मिलेगी, साथ ही साथ किसी दूसरे यात्री को रोक कर पूछना भी नहीं पड़ेगा। कई बार तो बाहर से आने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को साइन बोर्ड के अभाव में इधर-उधर भटकता हुआ भी देखा गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
