कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित बीए, बी.एड व बी.एससी. बीएड की पार्ट तृतीय की लेंग्वेज एक्रोस द करीकलम की परीक्षा 2 अगस्त को सायंकालीन पारी 3 बजे से 6 बजे तक होगी।

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा केन्द्र राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में बीए बीएड पार्ट तृतीय के रोल. नं. 535381 से 535822 तक तथा परीक्षा केन्द्र शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर (उत्तरी परिसर) रेलवे ब्रिज के पास में बीएससी बीएड पार्ट तृतीय 546441 से 546782 रोल नं. तक के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। इसके अतिरिक्त शेष परीक्षार्थी शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर के (दक्षिण परिसर) में परीक्षा देंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया