राजस्थान सरकार ने इस बार प्री-बीएड करवाने का जिम्मा राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर को सौंपा है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन द्वारा पीटीईटी-2019 की अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी।
पीटीईटी सवाई माधोपुर जिला समन्वयक डॉ. मोहम्मद नईम ने बताया कि प्री-बीएड व प्री-बीए-बीएड, प्री-बीएससी-बीएड की परीक्षा 12 मई को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 फरवरी से प्रारंभ की जा चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करवा सकते हैं। यदि अभ्यर्थी अंतिम तिथि 15 मार्च को ई-मित्र के जरिए परीक्षा शुल्क जमा करवाता है तो फॉर्म की प्रति 18 मार्च तक प्राप्त की जा सकेगी। ऑनलाइन आवेदन www.ptet2019 एवं www.ptet2019.org वेबसाइट के जरिए किए जा सकेंगे।.

उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी 4 वर्षीय बी.ए-बी.एड अथवा बी.एस.सी-बी.एड के लिए योग्य हैं तथा कला एवं वाणिज्य वर्ग के अभ्यर्थी 4 वर्षीय बी.ए-बी.एड के लिए योग्य हैं। स्नातक अथवा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण छात्रों के लिए 2 वर्षीय बी.एड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी बी.ए-बी.एस.सी के लिए पात्र हैं और कक्षा 12 कला वर्ग के विद्यार्थी बी.ए-बी.एड के लिए योग्य हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया