आलनपुर में स्थित छावनी चौक पर आज लड्डू लाल सैनी एवं नगर वासियों द्वारा श्रीमद भागवत सप्ताह एवं तुलसी विवाह का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
श्रीमद भागवत के कथा वाचक पंडित बृजमोहन शास्त्री के सानिध्य में बगीची के हनुमान मंदिर से छावनी चौक तक कलश यात्रा निकालकर कथा एवं तुलसी विवाह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन 7 मई तक प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
