Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राष्ट्रीय युवा दिवस पर दी विधिक जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के उन युवाओं व नौजवानों को समर्पित एक खास दिन है, जो देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने की क्षमता रखते है।

 

Legal information given on the occasion of National Youth Day in sawai madhopur

 

स्वामी विवेकानन्द की जयंती को देश के युवाओं के नाम पर समर्पित करते हुए हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही बताया कि विधिक जागरूकता अभियान में नालसा द्वारा संचालित आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2020, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, नालसा आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, एसिड हमलों से पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2016, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016 आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

कोविड-19 माहमारी के बढ़ते हुए संक्रमण को मध्यनजर रखते हुए सेनेटाईजर, मास्क एवं फेस मास्क का प्रयोग करने तथा आमजन को भी कोविड-19 के बारे में जागरूक करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर अभय कुमार गुप्ता पैनल अधिवकता, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गिर्राज शर्मा मय स्टाप सहित छात्र-छात्रा आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !