Sunday , 6 September 2026
Breaking News

विश्व विद्यार्थी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वाधान में आज शुक्रवार को पैरालीगल वॉलेन्टियर बैकुण्ठनाथ मिश्रा द्वारा पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के तहत विश्व विद्यार्थी दिवस के अवसर पर ग्राम फरिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

पैरालीगल वॉलेन्टियर बैकुण्ठनाथ मिश्रा ने शिविर में उपस्थित आमजन को पेन इण्डिया अवेयरनेस अभियान एवं विद्यार्थी दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर अब्दुल कलाम का जन्मदिन, यूएनओ द्वारा विश्व छात्र दिवस के रूप में घोषित किया गया है। भारत में उन्हें एक वैज्ञानिक और एक इंजीनियर के रूप में अत्यधिक सम्मानित किया गया जाता है।

 

 

 

 

एक छात्र से असाधारण तक विकसित करना होता है। योग्यता विकास के इस तरीके में, केवल अध्ययन पुस्तक छात्र को आदर्श नहीं बना सकती है। आदर्श होने के लिए उसे सिद्धांत पढ़ने, समझने और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग जैसे योग्यता की सभी शाखाओं के माध्यम से चलना चाहिए।

 

 

साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व को सुरक्षा प्रदान करना है और बेटियों के जन्म दर मे बढ़ोतरी करना है।

 

 

Legal Literacy Camp organized on World Students Day in sawai madhopur

 

 

कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है, इसलिए प्रत्येक चिकित्सालय के बाहर कन्या भ्रूण हत्या कानूनन है यह वाक्य देखने को मिलता है। लड़कियों के प्रति शोषण का खात्मा करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को सशक्त करने के बजाय अशक्त किया जा रहा है।

 

 

महिलाओं को सशक्त बनाने और जन्म से ही अधिकार देने के लिए सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की शुरूआत की। महिलाओं के सशक्तिकरण से सभी जगह प्रगति होगी। इस योजना का मूल उद्देश्य समाज में पनपते लिंग असंतुलन को नियंत्रित करना है। इस अभियान के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के विरूद्ध आवाज उठाई गयी है।

 

 

 

इस अभियान के द्वारा समाज में लड़कियों को समान अधिकार दिलाए जा सकते है। बैकुण्ठनाथ मिश्रा पैरालीगल वॉलेन्टियर द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर नालसा एवं रालास द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं नालसा लीगल सर्विस एप का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर उपयोग करने हेतु प्रेरित किया एवं नालसा व रालसा की योजनाओं के पोस्टर, पम्पलेट्स वितरित किये गये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !