रालसा और नालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 से 18 नवम्बर के मध्य विधिक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।

विधिक सेवा सप्ताह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा आमजन को जागरुक कर विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्ण कालिक सचिव श्वेता शर्मा ने प्रेस वार्ता कर विधिक सप्ताह के अन्तर्गत होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि 12 नवम्बर को इसकी शुरुआत एडीआर सेन्टर से की जायेगी वहीं 18 नवम्बर को इसका समापन किया जाएगा। समापान समारोह में हाईकोर्ट के न्यायाधिपति इसके मुख्य अतिथि होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया