युवा कांग्रेस स.मा. द्वारा मानटाउन थाने में भाजपा सांसद सुब्रहमणयम स्वामी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में अर्मायादित टिप्पणी करने के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत किया।

जानकारी देते हुये युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद कासिम ने बताया कि भाजपा सांसद द्वारा टिवटर के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर नशे का आदी होने का आरोप लगाया था। जो की राहुल गांधी का मानहानिकारक है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोष व्याप्त है।
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कपिल बंसल, आईटी सेल कोर्डिनेटर निरमल नीटू, जयेन्द्र सिंह राजावत, आशिष टटवाल, अमित बंसल एडवोकेट, रामसिंह गुर्जर एडवोकेट, आदिल वसिम एडवोकेट, पूर्व पार्षद रफीक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया