Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विद्यालय में मनाया पुस्तकालय दिवस

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देश पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में 2 दिसम्बर को पुस्तकालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक दीपा यादव, अतिरिक्त जिला परियोजन समन्वयक दिनेश गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी सुरेन्द्र सिंह राजावत ने पुस्तकालय व व्यावसायिक शिक्षा की लैब का निरीक्षण किया। पुस्तकालय व व्यासायिक शिक्षा की लैब की साजसज्जा व व्यवस्था को सुन्दर व उपयोगी बताया। पुस्तकालय दिवस पर निबन्ध, कविता वाचन, पोस्टर मेकिंग, बुकमार्क बनाना, माॅडल बनाने सहित कई प्रतियोगितायें करवायी गयी।

 

Library day celebrated in school

 

निबन्ध में प्रथम सीमा कासोटिया, द्वितीय निशा रेवारी, कविता वाचन प्रथम रानू महावर, द्वितीय वैशाली साहू, पोस्टर में प्रथम प्रियांशी द्वितीय सनोबर बानो, बुक मार्क में प्रथम दीपाली नामा द्वितीय टीना सैन रही। पुस्तकालय का माॅडल अदिति, संजना, कोमल व अवनि ने बनाया। पुस्तकालय प्रभारी चिरंजीलाल नाथ व प्रतियोगिता प्रभारी मीरा अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। इस अवसर पर विद्यालय का समरत स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य नीरू गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व सहयोग करने वालो को धन्यवाद दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !