Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पर्यावरण के अभाव में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती – श्वेता गुप्ता

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार पर्यावरण संवर्धन और सुरक्षा तथा भयंकर गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास भुजाने को दृष्टिगत रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर द्वारा जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर, सिविल लाईन और विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पीने के पानी के परिंडे बांधकर उनमें पानी भरकर, वृक्षों को पानी अर्पण करते हुए जानकारी दी कि पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए, पर्यावरण में सकारात्मक बदलवा का भाग बनने हेतु, पृथ्वी पर हमारे अस्तित्व के लिए पर्यावरण सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है। पर्यावरण हमारा पोषण करता है, हम शुद्ध हवा, पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नही कर सकते। पेड-पौधे हमारे आसपास की हवा को शुद्ध करने में मदद करते है। श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशन में सम्पूर्ण जिलें की तालुकाओं गंगापुर सिटी, बौंली, बामनवास और खण्डार में पक्षियों के लिए पीने के पानी के परिंडे बांधकर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया तथा जानकारी दी कि पर्यावरण के अभाव में जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती तथा हमें भविष्य में जीवन को बचाये रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा।

Life cannot be imagined in the absence of environment -Shweta Gupta

प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का हिस्सा बनना होगा। हमारे नष्ट होते पर्यावरण के लिए हमारे द्वारा किया गया छोटा प्रयास बडा सकारात्मक बदलाव कर सकता है। हमें अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए प्राकृतिक संसाधनों का गलत उपयोग नही करना चाहिए। हमें हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान तथा तकनीक को विकसित करना चाहिए और हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह भविष्य में पर्यावरण को किसी भी प्रकार से नुकसान न पहुचाएं। इस अवसर पर महेन्द्र कुमार ढाबी अपर सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर, अंजना अग्रवाल सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, उमाशंकर शर्मा, अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, अन्य अधिवक्तागण, कर्मचारीगण मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !