जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह ने आज राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर का औचक निरीक्षण कर शिक्षण की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने हिन्दी विषय में कक्षा नवमीं की बालिकाओं का शिक्षण स्तर जांचा। शिक्षण स्तर कमजोर मिलने पर उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बालकों को प्रेरित करते हुए कक्षा का परीक्षा का भय तथा विद्यार्थियों से परीक्षा की अच्छी तरह तैयारी करने की बात कही। कलेक्टर ने बालकों के साथ संवाद करते हुए बालकों को जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने, बड़ों का सम्मान करने, महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों को महात्मा गांधी के आदर्शों एवं जीवन दर्शन से बालकों को रूबरू करवाने की बात कही। कलेक्टर ने विद्यालय की बालिकाओं से घर में शौचालय होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा जिनके घर में शौचालय नहीं थे, उनके परिवार के नाम ग्राम विकास अधिकारी को देकर उनके एनओएलबी में शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम रघुनाथ, तहसीलदार गोपाल सिंह हाड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया