Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लायन्स क्लब ने बांटे कपड़े के थैले

देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये लायन्स क्लब जी जान लगा देगा। यह बात रीजन गेट एडवाईजर लायन राधेश्याम विजयवर्गीय ने लायन्स क्लब गंगापुर सिटी द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के चौथे दिन थाने के सामने स्थित सब्जी मण्डी में कपड़े के थैले वितरण करते हुए कही। समारोह की संयोजक लायन कल्पना गर्ग एवं सहसंयोजक लायन सुरेन्द्र गर्ग ने कहा कि क्लब अध्यक्ष लायन अनुज शर्मा के नेतृत्व में क्लब सदस्य दीन दुखियों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। क्लब द्वारा दो हजार कपड़े के थैले वितरण किये गये है। जो ग्राहक प्लास्टिक की थैली में सामान ले रहे थे उन्हे समझाकर की प्लास्टिक के उपयोग से कैंसर आदि घातक बीमारिया होती है। उन्हे थैले देकर भविष्य मे कपड़े के थैलो में ही सामान लेकर जाने का अनुरोध किया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा कपड़े के थैले वितरण करते समय सब्जी खरीदने वालो की कपड़े के थैले लेने के लिए भीड़ लग गई। क्लब के सदस्यों द्वारा सब्जी विक्रेताओ को भविष्य में कपड़े के थैलो में सब्जी देने की शपथ दिलाई गई।

Lions Club distributed cloth bags Mahatma Gandhi
समारोह में प्रान्तीय एडिशनल सेकेटरी लायन दिनेश सिंहल पत्रकार, क्लब के सचिव दीनदयाल गुप्ता बी.ओ.बी., कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा बैंक वाले, रीजन एडवाईजर एम.जे.एफ. लायन शिवरतन अग्रवाल, लायन अशोक अग्रवाल उर्फ रिंकू फर्नीचर वाले, लायन संजना मित्तल, लायन अंकित सिंहल, लायन अवध बिहारी अग्रवाल, लायन लक्ष्मी देवी अग्रवाल, लायन डॉ. निर्मल शर्मा, लायन्स क्लब कोहिनूर की उपाध्यक्ष लायन उमा गुप्ता, लायन्स क्लब डायमण्ड की अध्यक्ष लायन डॉ. सरिता बंसल, लायन्स क्लब के रीजन सेकेटरी एवं लायन्स क्लब गोल्ड के चार्टर अध्यक्ष लायन विवेक मीना, वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !