लॉयन्स क्लब द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में ईदगाह मोड़ पर क्लब अध्यक्ष लायन अनुज शर्मा के नेतृत्व में आज प्रातः 10 बजे अन्नदान के तहत 1575 लोगों को सूजी का हलवा व खीचडी का अल्पाहार कराया गया।
इस अवसर पर प्रान्तीय एडिशनल सैकेट्री लायन दिनेश सिंहल पत्रकार ने कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर पीडित मानव की सेवा में कोई कसर नहीं छोडी जा रही है। पुरे प्रान्त में नेकी की दीवार, मल्टीस्पेशलिटी कैम्प के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रान्तीय रीजन गेट एडवाईजर लायन राधेश्याम विजयवर्गीय ने कहा कि लायन्स क्लब गंगापुर सिटी अध्यक्ष लायन अनुज शर्मा के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रहा है। एमजेएफ लायन शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि क्लब द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में अन्नदान करके जो लोगों की सेवा की गई है वह सराहनीय है।

जोन चैयरपर्सन लायन दीपिका सिंहल ने कहा कि प्रान्त की केबिनेट मीटिंग प्रान्तपाल लायन अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में 5 फरवरी को लायन्स क्लब व मण्डावर द्वारा आयोजित की जा रही है, लायन्स क्लब इन्टरनेशनल के आर्थिक सहयोग से मण्डावर में नि:शुल्क नैत्र हॉस्पीटल संचालित किया जा रहा है। जिसमें लायन्स क्लब इन्टरनेशनल द्वारा अभी हाल ही नैत्र हॉस्पीटल को 95 लाख रूपये का आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होने लायन्स क्लब गंगापुर सिटी से भी नैत्र हॉस्पीटल डालने का प्रयास करने की बात कही।
इस अवसर पर लायन गोविन्द गोयल धोधूपुरा वाले, लायन अवध बिहारी अग्रवाल, लायन मुकेश गुप्ता लोहे वाले, लायन सुरेन्द्र मित्तल, लायन सुरेश कोचिंग वाले, लायन वेदप्रकाश शर्मा, लायन धीरज गुप्ता, लायन उषा गुप्ता, लायन अशोक अग्रवाल उर्फ रिंकू फर्रीचर, सुनील अगरबत्ती, लायन विष्णु अग्रसेन, आलोक मालधनी सहित अनेकलोग उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया