लॉयन्स क्लब द्वारा सोमवार को व्यापार मण्डल के पास अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लॉयन्स क्लब के प्रान्तीय एडिशनल सैकेट्री लॉयन दिनेश सिंहल पत्रकार ने बताया कि लॉयन्स क्लब देश में ही नही विदेशों में भी पीडित मानव की सेंवा कर रहा है। इसी के तहत लॉयन्स क्लब गंगापुर सिटी के अध्यक्ष लॉयन दीनदयाल गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

अन्नदान कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति एवं लॉयन्स क्लब के रीजन एडवाईजर लॉयन शिवरतन अग्रवाल, सचिव लॉयन वेदप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष लॉयन राजेन्द्र एकाउन्टेन्ट, लॉयन अंकित सिंहल, लॉयन कैलाश मंगलम, लॉयन सत्यनारायण पटवारी, लॉयन मुकेश लोहे वाले, लॉयन सुनील अगरबत्ती, लॉयन विजय ठाकुरिया, लॉयन अशोक कुमार अग्रवाल उर्फ रिंकू फर्नीचर, पूर्व जोन चैयरपर्सन लॉयन दीपिक सिंहल, क्लब अध्यक्ष लॉयन दीनदयाल गुप्ता, लॉयन सुरेश गुप्ता कोचिंग वाले, लॉयन अवध बिहारी अग्रवाल, लॉयन सुरेन्द्र विजयवर्गीय, लॉयन अरविन्द हुडकी वाले सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया