Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजभवन में हुआ ‘परीक्षा पे चर्चा’ का लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा और चुनौतियां जीवन के लिए जरूरी, सहज रहकर दें परीक्षा

जयपुर:- आज सोमवार को राजभवन में “परीक्षा पे चर्चा – 2024” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र राजभवन के महाराणा प्रताप लॉन में विद्यार्थियों के साथ इस जीवंत प्रसार के साक्षी बने।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करते हुए परीक्षा में होने वाले तनाव और सफलता की तैयारी पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि जीवन में यदि प्रतिस्पर्द्धा और चुनौतियां नहीं हो तो जीवन नीरस हो जाएगा। पर प्रतिस्पर्द्धा स्वस्थ हो, द्वेष भाव लिए नहीं हो।
Live telecast of 'Pariksha Pe Charcha' took place at Raj Bhavan Jaipur
उन्होंने परीक्षा को तनाव के बजाय उसे सहजता में लेने और जीवन में संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया। पढ़ने के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने, अनिर्णय से बचने आदि को अपनाते, जीवन को उत्सव बनाते परीक्षा में तनाव से मुक्त रहकर उसका सामना करने पर जोर दिया। राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ ही इस लाइव कार्यक्रम में राजधानी के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
बाद में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि परीक्षा में सफलता इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप उसके प्रति कितने प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को धैर्य, संयम और पूर्ण एकाग्रता के साथ परीक्षा देने, परीक्षा में प्रश्न अच्छी तरह से समझकर, सहज, सजग होकर प्रश्न हल करने के सूत्र भी दिए। इस अवसर पर राज्यपाल के मुख्य सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !