Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नवगठित जिलों के संबंध में नए सिरे से होगा समिति का गठन : राजस्व मंत्री

राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने कहा कि जिलों के पुनर्गठन एवं नवीन जिलों के सृजन के लिए गठित की गई उच्चस्तरीय समिति (जिला गठन) को 18 दिसम्बर 2023 को समाप्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस संबंध में विचार-विमर्श के लिए नए सिरे से समिति का गठन किया जाएगा। राजस्व मंत्री सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक रतन देवासी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में मीणा ने अवगत करवाया कि नवीन जिले सांचौर के अधिसूचित होने के बाद उपखण्ड व तहसील रानीवाड़ा को पूर्व की तरह जिला जालोर में रखने के लिए स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र जिला कलेक्टर द्वारा अग्रिम कार्यवाही के लिए राजस्व विभाग को भिजवाये गए थे।

 

Committee will be formed afresh in relation to newly formed districts- Revenue Minister

 

उन्होंने बताया कि पुनर्गठित जिलों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से प्राप्त विभिन्न मांग पत्रों के निस्तारण के लिए मंत्रिमण्डल की आज्ञा 246/2023 दिनांक 4 अक्टूबर 2023 के द्वारा तत्कालीन राजस्व मंत्री को अधिकृत किया गया था। तत्कालीन राजस्व मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राजस्व विभाग ने 6 अक्टूबर एवं 7 अक्टूबर 2023 को अधिसूचना जारी कर नवीन जिलों की सीमाओं में आंशिक परिवर्तन किया तथा शेष ज्ञापन परीक्षण करने के लिए उच्च स्तरीय समिति (जिला गठन) को भिजवाए गए । उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सुधार विभाग के आदेशों की पालना में राजस्व विभाग द्वारा 18 दिसम्बर 2023 को गठित उच्च स्तरीय समिति (जिला गठन) को समाप्त किया जा चुका है। उन्होंने नवगठित जिले सांचौर के संबंध में प्राप्त मांग पत्रों, सीमाओं में किए गए आंशिक परिवर्तन की अधिसूचना एवं उच्च स्तरीय समिति को समाप्त किए जाने संबंधी विवरण को सदन के पटल पर रखा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !