जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने एक आदेश जारी कर सवाई माधोपुर सेशन खण्ड में स्थित समस्त न्यायालयों में 29 जनवरी सोमवार माघ संकट चतुर्थी का एवं 7 सितम्बर शनिवार गणेश चतुर्थी का वर्ष 2024 के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं।

प्रशासनिक अधिकारी जिला एवं सेशन न्यायालय, सवाई माधोपुर ने बताया कि दोनों तिथियों को सवाई माधोपुर सेशन खण्ड के समस्त न्यायालयों में अवकाश रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया