Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लाॅकडाउन ने तोड़ी कमर, अब कहीं भूख से न मर जाएं

आमजन करीब डेढ़ महीने से लाॅकडाउन के बीच अपने घरों में कैद है। जिसके चलते छोटे मोटे रोजगार करने वाले, छोटे व्यापारी, फेरी वाले, मोची, नाई का कार्य करने वाले, चाय वाले सहित अनेक दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल होता जा रहा है। कोरोना महामारी के पहली लहर के समय विभिन्न सामाजिक, धार्मिक जन संगठनों तथा सरकार की ओर से भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सार्वजनिक राशन प्रणाली के जरिये आम गरीब, दिहाड़ी मजदूर लोगों को सूखी खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी थी। कोरोना की दूसरी लहर आने के कारण सरकार द्वारा एक बार पुनः लाॅकडाउन जैसी सख्ती कर दी गई। आम लोग घरों में कैद हो गए। वहीं दैनिक मजदूरी करने वाले गरीब लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया। पूर्व की भांति इस बार सरकार ने कोई भी भूखा न सोये अभियान के तहत इन्दिरा रसोई के माध्यम से भोजन पैकेट तो उपलब्ध कराये लेकिन वे गरीब आम जनता को राहत देने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।

lockdown crisis in sawai madopur

कुछ विशेष स्थानों पर तो लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये लेकिन छोटे मोटे धंधे, मजदूरी करने वाले लोगों को तथा खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को इस प्रकार की कोई राहत नहीं मिल सकी। सामाजिक संगठनों की ओर से भी कोई विशेष अभियान इस बार देखने को नहीं मिले। और तो और जनप्रतिनिधी भी इस बार गरीब एवं बैसहारा लोगों की इस संकट की घड़ी में सेवा करने में चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में इस बार गरीब जनता के कोरोना महामारी से बच गए तो भूख से मरने की नौबत खड़ी होती दिखाई दे रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !