Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कालाबाजारी की शिकायत पर पहुंची रसद विभाग की टीम

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी. सिंह के निर्देशानुसार जिले में कालाबाजारी और एमआरपी से ज्यादा वसूली की शिकायतों की त्वरित जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
गुरूवार रात 10 बजे शिकायत मिली कि ओम किराना स्टोर, आई.एच.एस. कॉलोनी, सवाईमाधोपुर के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इस पर जिला रसद अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल एवं प्रवर्तन निरीक्षक प्रहलाद मीणा ने ओम किराना स्टोर पहुंच कर जांच की। दुकानदार ओमप्रकाश बैरवा दुकान पर उपस्थित था। जिला रसद अधिकारी ने डिकोय ग्राहक बनकर 1 किलो चीनी खरीदी जिसके दुकानदार ने 40 रूपये लिये। मौके पर ही एक अन्य ग्राहक ने आधा किलो चीनी 20 रू., 1 किलो आटा 27 रू, साबुन 10 रु. में खरीदा। ये सभी वस्तुयें एमआरपी पर ही दी गई। एक पैसा भी अतिरिक्त नहीं लिया गया।

Logistics department team reached shop complaint black marketing

अन्य कोई ग्राहक इस समय मौके पर नहीं था। जांच करने पर पाया कि दुकान में चीनी 50 किग्रा., आटा 20 किग्रा., तेल सरसों 5 किग्रा. एवं रिफाईन्ड तेल 5 किग्रा है। जांच दल ने इस दुकानदार और अन्य दुकानदारों को समझाया कि संकट की इस घड़ी में तय कीमत से अधिक मूल्य की राशि ग्राहक से वसूल नहीं करें। यदि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद्य, किराना सामग्री का बेचान किया जायेगा तो कठोर कार्रवाई अमल में लायी जावेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !