Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोरोना रिलीफ फंड सवाई माधोपुर के खातें जमा करवाएं सहयोग राशि

कोरोना वायरस के कारण लागू लाॅक डाउन की स्थिति में कमजोर तबके, निराश्रित, जरूरतमंदो को शहरी क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण तथा अन्य सभी प्रकार के बचाव उपायों हेतु किया जायेगा। इस संबंध में जिले में दानदाता व्यक्तियों, स्यंवसेवी संस्थाओं, संगठनों, समूहों, धार्मिक संगठनों, एन.जी.ओ. द्वारा नकद राषि के जरिये सहायोग देने के लिए कोरोना रिलीफ फंड सवाई माधोपुर के नाम से स्टेट बैंक आफ इंडिया कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में बैंक खाता खोला गया है।
जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने लोगों से सहयोग के लिए बैंक खाते में राशि जमा करवाने का आग्रह किया है।

Corona Relief Fund Sawai Madhopur amount deposit help poor india lock down

उन्होंने बताया कि बैंक खाते का नामः- कोरोना रिलीफ फण्ड सवाई माधोपुर है। बैंक एसबीआई शाखा कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर, बैंक खाता संख्या 39236867217 एवं आईएफएससी कोड एसबीआईएन0031826 है। बैंक खाते में दानदाताओं द्वारा नकद/चैक/ड्राफ्ट/यू.पी.आई/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से राशि प्रशासन के सहयोग के लिए जमा करवायी जा सकती है।
जिले में यही बैंक खाता राशि एकत्र करने के लिए मान्य है। बैंक खाते से प्राप्त होने वाली राशि की माॅनिटरिंग जिला स्तर पर जिला रसद अधिकारी एवं नगर परिषद आयुक्त सवाई माधोपुर की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिदिन की जायेगी।
बैंक खाते में प्राप्त होने वाली समस्त राशि का उपयोग जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह से प्राप्त अनुमति व निर्देशों के अनुसार कमजोर तबके, निराश्रित, जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुऐं उपलब्ध कराने के लिए किया जायेगा। कलेक्टर ने संकट की घड़ी में सभी भामाशाहों, संस्थाओं एवं समर्थ लोगों से सहयोग के लिए आग्रह किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी दानदाता दान की राशि जमा करवाने के उपरान्त नगर परिषद लेखाकार सीताराम बागोरिया के व्हाट्स एप नम्बर 9413208370 पर जमा की गई राशि के बारे में सूचना फोटो व टैक्स मैसेज के जरिये उपलब्ध करवायेंगे ताकि जमा राशि का मिलान खाते से हो सके। दान की प्रक्रिया के संबंध में इच्छुक व्यक्तियों, स्वंयसेवी संस्थाओं, संगठनों, समूहों, धार्मिक संगठनों, एन.जी.ओ द्वारा जिला रसद अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल (मोबाईल नम्बर 9829132946) व जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों से समन्वय सम्पर्क किया जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !