Monday , 8 June 2026
Breaking News

25 सैंपल में से 23 नेगेटिव, दो की रिपोर्ट आना शेष

25 सैंपल में से 23 नेगेटिव, दो की रिपोर्ट आना शेष

कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं।
जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में सीएमएचओ की माॅनिटरिंग में चिकित्सा विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा घर घर सर्वे करते हुऐ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार गांवों में पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, शिक्षक एवं अन्य माध्यम से लोगों को जागरूक कर घर की दहलीज को ही लक्ष्मण रेखा मानकर घरों में रहने के लिए पाबंद किया जा रहा है।
अब तक जिले में 3685 लोगों की स्क्रीनिंग कर होम क्वारेंटाइन तथा 18 लोगों को सामान्य चिकित्सालय में क्वारेंटाइन किया हुआ है। जिले में अब तक 25 संदिग्धों के सैंपल लिए गए है, जिनमें से 23 की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। दो जनों की रिपोर्ट आनी शेष है।

News Corona virus lock down sample negative report help poor people india lock down

घर पर ही पहुंचाये घरेलू गैस

जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने घरेलू गैस वितरकों को गैस सिलेण्डर की आपूर्ति नियमित रखने के निर्देश दिये हैं। जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति गैस एजेन्सी न आये इसलिये पूर्व की भांति डोर टू डोर गैस की व्यवस्था की जाये। इस दौरान मास्क, हैंड सेनेटाइजर व दो मीटर की दूरी जैसे सुरक्षात्मक कदम उठाकर ही वितरण किया जाये।

कलेक्टर को सौंपा 1 लाख रूपये का चैक

कोरोना वायरस के संकट से निपटने और असहाय, जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न संगठन, संस्थायें, एनजीओ मदद के लिए सामने आ रहे है।
केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड प्रबंध निदेशक के एल मीना ने आज जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह को एक लाख रूपये का चैक सौंपा है। उन्होंने बताया कि बैंक के सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने मार्च माह के वेतन से एक दिन का वेतन राहत सहायता कोष में देने का भी निर्णय लिया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !