सवाई माधोपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता, सेवा निवृत्त प्रोफेसर, साहित्यकार, समाजसेवी, पर्यावरणविद तथा राष्ट्रवादी विचारक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक स्मृति सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। वीणा वादिनी सेवा मंच तथा बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी को संस्था के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा तथा सचिव आर्यन निषाद द्वारा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक स्मृति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान उनके द्वारा राष्ट्र भाषा हिंदी, पत्रकारिता, शोध, शिक्षा, समाज सेवा, साहित्य, कला, संस्कृति तथा पर्यावरण आदि के क्षेत्र में प्रेरक, रचनात्मक एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को संगठनात्मक कार्यों का एक लंबा अनुभव है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विविध सामाजिक संगठनों में वे पिछले पैंतीस वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वे अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। वे एक श्रेष्ठ समीक्षक, कुशल वक्ता तथा कुशल मंच संचालक भी हैं। डॉ. चतुर्वेदी अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
