विद्युत विभाग सवाई माधोपुर के अधिशाषी अभियन्ता अशोक कुमार बुजेठिया ने बताया कि वर्तमान में बन्द पड़ी 33 केवी श्योपुर विद्युत लाइन को 18 नवंबर, 2023 को फिर चार्ज कर शुरू किया जा रहा है। अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि विद्युत लाइन 220 केवी जीएसएस खेरदा से 33/11 केवी भेरू दरवाजा जीएसएस तक आ रही है।

यह लाइन 220 केवी जीएसएस से लवकुश कॉलोनी, मधुवन कॉलोनी, बम्बोरी, आमली मोड़, सर्किट हाउस होते हुए भेरू दरवाजा जीएसएस तक आ रही है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि 33 केवी श्योपुर विद्युत लाइन से उचित दूरी बनाए रखें ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया