Thursday , 22 October 2026
Breaking News

भगवान महावीर स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

विश्व शांति के लिए भगवान महावीर का अहिंसा संदेश वर्तमान परिपेक्ष्य में भी प्रासंगिक

 

अहिंसा के अवतार युगदृष्टा और जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को उत्साह और उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया l बामनवास ब्लॉक के सभी जैन मन्दिरों मे भगवान का मस्तकाभिषेक व अष्ट द्रव्यों से पूजा अर्चना की गई दिगम्बर जैन मन्दिर पिपलाई में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महावीर का जन्मभिषेक और विशेष पूजा विधान किया गया l

 

भगवान महावीर ने क्षत्रिय राजकुमार होने के बाबजूद भी कभी विश्व विजय का सपना नहीं देखा जिस समय भगवान महावीर का अवतरण हुआ दुनिया में अहिंसा और अत्याचार का बोल बाला था l महावीर ने विषम परिस्थितियों में सच्चा मार्ग दुनिया को दिखलाया और प्राणी मात्र के सुख के लिए “जिओ और जीने दो” का अमूल्य मंत्र दिया l

 

Lord Mahavir Swami's 2622nd birth Kalyanak Mahotsav celebrated

 

भगवान महावीर के पांच सिद्दान्त सभी का जीवन बदलने वाले है अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचार्य l इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया की विश्ववंदनीय भगवान महावीर के जीवन एवं दर्शन का गहराई से अध्ययन करने पर हम पाते है कि वे किसी एक जाती या सम्प्रदाय के न होकर सम्पूर्ण मानव समाज के अमूल्य धरोहर है l

 

वह सबके थे और सब उनके थे उन्हे केवल जैनो या जैन मन्दिरों तक सीमित करना उनके उद्दात एवं विराट व्यक्तित्व के प्रति अन्याय है वे जैन नहीं जिन थे l किसी का भी कल्याण जैन बनकर नहीं जिन बनकर ही हो सकता है l इस अवसर पर सुनील कुमार जैन, आशीष जैन, सुमनलता जैन, आशा जैन, रजनी जैन, सपना जैन, एकता जैन आदि कई श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !