कोटा: कोटा शहर के रामपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के सुसा*इड करने का मामला सामने आया है। जहां महिला अपने कमरे में फां*सी का फं*दा लगाकर लटकी हुई मिली। बेटा जब कमरे में गया तो सुसा*इड का पता चला। जानकारी के अनुसार महिला ने दस साल पहले ही लव मैरिज की थी। रामपुरा थानाधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि महिला किरण (28) शिवदास घाट की गली में अपने पति और 8 साल के बेटे के साथ किराए से रहती थी।
परिजनों की शिकायत पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला के पति विष्णु ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है। 10 साल पहले उसने किरण से लव मैरिज की थी। कुछ महीने पहले गली का एक युवक दोस्त बना था। युवक का मेरे घर आना-जाना था। वह मेरी पत्नी से बातचीत भी करता था। जब उसे इस बात का पता लगा तो उसने 4-5 दिन पहले रामपुरा थाने में शिकायत दी थी। वहां युवक और उसके परिवार को बुलवाया, जिसके बाद पत्नी किरण ने आगे बात नहीं करने को कहा। इसके बाद वह सब बातें भूलने को राजी हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला थाने तक जाने से किरण को शर्मिंदगी महसूस हो रही थी।
आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे 90 साल की बुजुर्ग मकान मालकिन का काम करने ऊपर गई। किरण ने मकान मालकिन से कहा कि मैं 5 मिनट सो जाती हूं। ये कहकर किरण कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो उसे देखने के लिए 8 साल के बेटे को ऊपर भेजा। बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो वह फां*सी पर लटकी हुई थी। बेटे की सूचना पर कमरे में गया। स्कार्फ से फां*सी लगा रखी थी। स्कार्फ को चा*कू से काटकर नीचे उतारा और एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आया। हम दोनों पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
