Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गोवंश में बढ़ रहा लंपी वायरस का प्रकोप

शिवाड़ कस्बे सहित क्षेत्र में लंपी संक्रमण का प्रकोप गोवंश पर बढ़ता जा रहा है जिससे गोवंश पालक परेशान नजर आ रहे हैं वहीं प्रशासन समय रहते हुए जागा नहीं तो क्षेत्र में गोवंश में यह बीमारी भयानक बीमारी का रूप ले सकती है। इस संबंध में समाजसेवी जगदीश प्रसाद सोनी इस्माइल खान बंजारा ने बताया कि कस्बे सहित क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में आवारा गाय में लंपी संक्रमण फैलने के साथ ही गोपालकों की गायों में भी ये रोग बढ़ने लगा है। इनका कहना है कि लंपी वायरस प्रकोप से गोवंश की मौत के बाद उसे खुले में सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है।

 

Lumpy virus outbreak increasing in cattle

 

जिससे क्षेत्र मे भयंकर सड़ने के साथ आवारा कुत्तों व सुअरों द्वारा ऐसे बीमार जानवरों को खाने से उनमें भी संक्रमण होने का डर लगने लगा है। जगदीश प्रसाद सोनी, इस्माइल खान का कहना है कि समय रहते हुए प्रशासन नहीं जागा तो यह बीमारी भयानक रूप धारण कर सकती है। क्षेत्रीय प्रशासन पंचायत प्रशासन एवं पशु चिकित्सकों द्वारा इस बीमारी से गोवंश की मौत होने के बाद उनका निस्तारण वैज्ञानिक विधि से करवाना चाहिए। गोवंश के बैठने वाले स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव करने का कार्य तत्परता के साथ करवाने के साथ बीमारी से बचाव के उपायों का जोर शोर से प्रचार प्रसार कर आमजन तक पहुंचाना चाहिए जिससे इस बीमारी से बचाव के उपाय किए जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !