Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर किया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के तत्वधान में मनमोहन चंदेल अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास द्वारा आज शनिवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी पिपलाई तहसील बामनवास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित आमजन को बताया कि बाल मजदूर के खिलाफ जागरूकता के लिए 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए वर्ष 2012 से द इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन, बाल श्रम के खात्मे के लिए श्रमिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन और सरकारें तमाम आयोजन करती है और इसी अनुक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में नालसा रालसा द्वारा समय-समय पर शिविरों के आयोजन के माध्यम से इस दिशा में अपने अपने उत्कृष्ट परिणाम देते आए है। चंदेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 7 से 8 करोड़ बच्चे अनिवार्य शिक्षा से वंचित है जो गरीबी और अन्य कारणों से स्कूल का मुंह नहीं देख पाते है तथा कम उम्र में उन्हें मजदूरी करने के लिए मजबूर कर दिया जाता है ।

Made aware on World Child Labor Prohibition Day in bamanwas

इसके अलावा हर साल हजारों बच्चे तस्करी का शिकार होकर एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाए जाते हैं, यहां तक के बाल मजदूरी एवं बाल वेश्यावृत्ति के लिए भी इनकी खरीद-फरोख्त की घटनाएं सामने आने लगी है। बाल श्रम समाज के लिए एक नासूर बन चुका है । अतः अब समय आ गया है जब हम सब मिलकर इस गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए अपने स्तर पर एकजुट होकर प्रयास करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !