राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर सवाई माधोपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने शिविर में नालसा स्कीम, पीड़ित प्रतिकर, स्थाई लोक अदालत व 9 मार्च, 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के दीवानी तथा राजस्व संबंधी मामलों का निष्पादन सुलह-समझौते के आधार पर करके लोगों को कम समय में तुरन्त न्याय प्रदान किया जाता है। इस दौरान काउंसर विजयलक्ष्मी, आईटी वर्कर राकेश मथुरिया, सहायिका हीना परवीन और गार्ड श्रवण शर्मा उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया