Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में निरंतर गुड गवर्नेंस सुनिश्चित कर रहे जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव 

कार्मिकों को समय से कार्यालय आने और परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरूवार को खण्डार के विभिन्न राजकीय कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय, उप कोषाधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पुलिस थाना खण्डार, आदर्श आंगनबाड़ी पाठशाला बहरावण्ड़ा खुर्द, राजकीय प्राथमिक विद्यालय फरिया, मॉडल स्कूल खण्डार के खेल मैदान आदि का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने समस्त कार्यालयों में बोर्ड लगवाकर विभागीय कार्यों एवं अधिकारियों, प्रतिदिन की जाने वाली जनसुनवाई का समय अंकित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को समय पर कार्यालय में पहुंचने के साथ-साथ कार्यालय समय में कार्यालय में ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन कार्यालय में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जांच करें। उन्होंने तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया।

 

यहां उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रख विभागीय अधिकारियों को प्रतिदिन निर्धारित समय पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने खण्डार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय फरिया एवं आदर्श आंगनबाड़ी पाठशाला बहरावण्ड़ा खुर्द का निरीक्षण कर मिड-डे-मील, बाल गोपाल दूध वितरण योजना एवं शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा। साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच कर भोजन को अधिक पौष्टिक, शुद्धता एवं साफ-सफाई के साथ बनाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। साथ ही विद्यालय परिसर की समय-समय पर सफाई कर खाली जगहों पर पौधारोपण कर विद्यालय परिसर को सुन्दर बनाए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल खण्डार के खेल मैदान का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने क्रिकेट ग्राउंड, बास्केटबॉल कोर्ट, लाइटिंग, वृक्षारोपण एवं अन्य व्यवस्थाएं देख विकास अधिकारी को स्टेडियम के रखरखाव के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

 

District Collector Dr. Khushal Yadav is continuously ensuring good governance in Sawai Madhopur

 

सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा:- इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्डार में ओपीडी वार्ड, आईपीडी, रिकॉर्ड रूम, लेबर रूम, प्रसूता देखभाल कक्ष, चाइल्ड केयर रूम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अस्पताल को साफ सुथरा रखने और रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. रामराज मीना को दिए। उन्होंने मरीजों से संवाद कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकारण की प्रगति भी जानी।

 

खण्डार थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण:- जिला कलेक्टर ने खण्डार थाने में अनुसंधान कक्ष, शस्त्रागार, कम्प्यूटर रूम, मालखाना, बैरक, पुरूष एवं महिला हवालात सहित आर्म्स रजिस्टर का निरीक्षण किया व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थानाधिकारी से थाने में रिक्त चल रहे पदों, लम्बित चल रहे प्रकरणों, वारण्टों की स्थिति, अपराधों की स्थिति आदि जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिन अनुज्ञापत्रों का नवीनीकरण नहीं हो रहा है उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित थानाधिकारी को दिए। इसके पश्चात उन्होंने मालखाने का निरीक्षण कर सामग्री का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना में बंद कैदिया से संवाद कर उनके अपराध एवं उन्हें दिए जाने वाले भोजन के बारे में सवाल जवाब किए। इस दौरान एसडीएम खण्डार जयन्त कुमार, तहसीलदार खण्डार धर्मेन्द तसेरा, विकास अधिकारी खण्डार जगदीश प्रसाद मितल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !