मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा का सवाई माधोपुर पहुंचने पर सवाई माधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि श्योपुर सभा को संबोधित करने के बाद भोपाल जाते समय चकचैनपूरा हवाई पट्टी पर मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इसके बाद वो चार्टर विमान से भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह राजावत, मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, गंगापुर मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा, पूर्व सभापति कमलेश जेलिया, युवा मोर्चा प्रभारी भगवान सिंह गुर्जर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया