Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

गहलोत सरकार ने 69 आईएएस अफसरों को किया इधर-उधर 

 

राज्य सरकार ने विधानसभा सत्र के बाद एवं उषा शर्मा के मुख्य सचिव बनने के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 69 आईएएस अफसरों के तबादले किए है। इसके तहत मुख्य सचिव उषा शर्मा ने अपनी टीम बनाते हुए जहां रवि जैन को नया जेडीसी बनाया है तो वही हेमंत गेरा को कार्मिक विभाग के साथ-साथ जी.ए.डी. और उससे जुड़े विभागों का जिम्मा देकर अधिक पावरफुल बनाया है।

 

वहीं सुबोध अग्रवाल को भी उनके पूर्व से ही जारी खान विभाग के साथ अब पीएचईडी जैसा अहम जिम्मा देकर और अधिक शक्तिशाली किया गया है लेकिन उनसे उर्जा विभाग का जिम्मा लेकर भास्कर सावंत को डिस्कॉम चेयरमैन के साथ ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव पद का जिम्मा देकर और पावरफुल किया है।

 

Major administrative reshuffle in Rajasthan, 69 IAS officers transferred

 

इस सूची में सीनियर आईएएस वीनू गुप्ता उद्योग अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सचिवालय में आने में सफल हुई हैं तो सुधांश पंत उनकी जगह प्रदूषण नियंत्रण मंडल में अध्यक्ष बनकर सचिवालय से बाहर गए। इस सूची में पांच कलेक्टर और तीन संभागीय आयुक्त को भी इधर-उधर किया गया हैं।

 

वहीं राजेंद्र शेखावत को करौली उपद्रव का खामियाजा उठाना पड़ा है और उन्हें 3 महीने में ही करौली कलेक्ट्री छोड़ विभागीय जांच आयुक्त बना दिया है तो वहीं अस्वस्थ होने के बाद अवकाश पर गए नन्नूमल पहाड़िया को भी अलवर कलेक्ट्री से मुक्त करके विभागीय जांच आयुक्त के पद पर लगाया गया है।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !