Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस की पिटाई के डर से भागा किशोर कुएं में गिरा, उपचार के दौरान हुई मौत

गुस्साए ग्रामीण शव लेकर बैठे सड़क पर 
सवाई माधोपुर जिले के रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र के कुस्तला पुलिस चौकी के बाहर से करीब एक पखवाड़े पूर्व भागा एक किशोर कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। कल बुधवार को जयपुर में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। रवांजना डूंगर थाना पुलिस के अनुसार मृतक गंभीरा निवासी कमल मीणा पुत्र श्योप्रसाद मीणा है। किशोर कक्षा का ग्यारह में अध्ययनरत है।
पुलिस के अनुसार गत 28 मार्च को रात करीब 9 बजे कमल और लेखराज मीणा निवासी गंभीरा,  अजय मीणा निवासी नीमली और गोलूराम मीणा कुस्तला के पास टोंक – चिरगांव नेशनल हाइवे स्थित एक होटल पर खाना खाने गए हुए थे। इस बीच सब्जी में कीड़ा आने की शिकायत उन्होंने होटल संचालक से की थी।
ऐसे में शिकायत पर होटल के कार्मिक गुस्सा हो गए और वे उनसे अभद्रता करने लगे। इस बीच होटल के कार्मिकों ने उन पर सरियों और लाठी-डण्डों से मारपीट शुरू कर दी। कुलदीप पुत्र बुद्धि ने मेरे एवं कमल के सिर में सरिए की मारी। वहीं रामसहाय गुर्जर ने भी सिर में मारी थी। अन्य होटल कार्मिकों ने भी साथियों के साथ मारपीट की। बाद में उसने पुलिस चौकी कुस्तला पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिसकर्मी निजी कार से वहां पर आए और हमें कार में बैठाकर कुस्तला पुलिस चौकी पर ले गए। आरोप लगाया कि वहां पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के साथियों को उतारा तो मारपीट प्रारंभ कर दी। जिसके चलते कमल वहां से भागा तो पुलिसकर्मी उसका पीछा करने के लिए भागे तो वह कुंए में गिर गया।
Fearing police beating, the teenager ran fell into the well in sawai madhopur, died during treatment
ऐसे में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को कुंए बाहर निकाला। घायल किशोर को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने अगले दिन उसे गंभीर स्थिति में जयपुर रैफर कर दिया। तब से घायल किशोर का जयपुर में इलाज चल रहा था। लेकिन कल बुधवार को किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गत 30 मार्च को इस मामले में गंभीरा निवासी लेखराज पुत्र शंकरलाल मीणा ने कुलदीप पुत्र बुद्धि प्रकाश साहू, रामसहाय गुर्जर और अन्य होटल कार्मिकों के विरुद्ध मारपीट कर अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि दूसरे पक्ष की तरफ से भी मामला दर्ज करवाया गया था।
लेकिन अब मामले ने तूल पकड़ लिया है, किशोर के मौत से परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ऐसे में परिजन और सैकड़ों ग्रामीण शव को लेकर ग्राम गंभीरा में सड़क पर बैठ गए। पुलिस मारपीट से किशोर की मौत का आरोप का लगा रहे है। ग्रामीण विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात है। वहीं एसडीएम कपिल शर्मा लगातार ग्रामीणों से समझाइश कर रहे है लेकिन में ग्रामीणों मानने को तैयार नहीं है। डीवाईएसपी राजवीर सिंह चंपावत और लगभग आधा दर्जन थानों के एसएचओमौके पर मौजूद पर है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !