मेजर ध्यानचंद के बेटे और वर्ष 1975 के विश्वकप विजेता टीम के सदस्य अशोक कुमार ध्यानचंद ने अपना 73वां जन्मदिन रणथंभौर स्थित माधोबाग होटल में मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हॉकी के नियमों में बदलाव से हमारे खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। अब हॉकी पर यूरोपीय देशों का कब्जा हो गया है। ऐसे देशों ने नियमों में फेरबदल कर अपने सुविधानुसार नियम बना लिए हैं जबकि भारतीय खिलाड़ियों के खेलने का तरीका पुराना ही है।

ऐसे में वर्तमान समय में भारतीय हॉकी खेल में पिछड़ रहे हैं। उनके साथ विश्वकप विजेता टीम के अशोक दीवान गोलकीपर, वी जे फिलिप्स राइट आउट, विनीत कुमार फुल बैक और इसके अलावा स्थानीय लोगों में डॉ. मनीष शर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, मधुसूदन सिंह अतिरिक्त निदेशक पर्यटन, हेमंत सिंह एडिशनल डायरेक्टर इंफॉर्मेशन, अभिमन्यु सिंह प्रबंधक रण अपेक्स रणथंभौर हॉस्पिटल, अश्विनी देवल एईईन बिजली विभाग, गजेंद्र सिंह बीआरकेजीबी बैंक एवं अन्य फैन मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया