Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सी-विजिल ऐप और कंट्रोल रूम पर करें चुनाव संबंधी शिकायतें 

सवाई माधोपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आयोग द्वारा निर्मित सी-विजिल एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की कोई घटना देखता है तो सी-वजिल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए घटनास्थल की एक फोटो या 2 मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकता है।

 

उन्होंने बताया कि शिकायत गुप्त रूप से भी की जा सकती है या ऐप में पंजीकृत होकर भी की जा सकती है। पंजीकृत उपयोगकर्ता के रूप में शिकायत करने पर उपयोगकर्ता को शिकायत निराकरण के पश्चात उसकी सूचना भी दी जाएगी। यह एप्लीकेशन आम नागरिकों के लिए एंड्रॉइड-आईओएस दोनों पर उपलब्ध है। सामान्य मामलों में शिकायतों पर कार्यवाही 100 मिनट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी।

 

Make election related complaints on C-Vigil App and Control Room in sawai madhopur

 

कन्ट्रोल रूम पर भी कर सकते है चुनाव संबंधी शिकायतें:- जिला निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान सूचनाओं की प्राप्ति एवं तुरंत संप्रेषण, मतदाताओं के लिए सुविधा केंद्र, चुनाव संबंधी शिकायतों का पंजीकरण, निस्तारण एवं आदर्श आचार संहिता की पालनार्थ कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा नंबर 5 में चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसके दूरभाष नंबर 07462-220954, 07462-294203 एवं 07462-294204 है।

 

उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष लगातार 24 घंटे अनवरत रूप से अवकाश दिवसों में भी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !