Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वोटर हेल्पलाइन, सी-विजिल, सक्षम ऐप के बारे मतदाताओं को करें जागरूक

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में होने वाले लोकसभा चुनाव संबंधी कार्यों ने गति पकड़ ली। इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी हरिराम मीना ने चुनाव से संबंधित मतदाता जागरूकता स्वीप प्रकोष्ठ की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को पूरी सजगता से कार्य करने एवं प्रकोष्ठ से संबंधित निर्वाचन विभाग से प्राप्त निर्देशों की पालना करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आगामी दिवसों में स्वीप की गतिविधियों में और तेजी लाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों में भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन ऐप, सिविजिल ऐप, सक्षम ऐप, केवाईसी ऐप को डाउनलोड कर इनके उपयोग के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के निर्देश दिए।

 

Make voters aware about Voter Helpline, C-Vigil, Saksham App

 

निकट समय में सवाई माधोपुर में आयोजित होने वाले मेलों में मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान जारी रखना  सेल्फी हेतु फ्लेक्सी बॉर्ड को मेलों में लगाना मतदान अवश्य करें इस हेतु मेलों में हस्ताक्षर अभियान आरंभ करना तोरण द्वार बनाकर मतदान संबंधी जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार करना मेलों  में ईवीएम एवं वीवीपेट से मतदान  करवाने  के  प्रदर्शन  की  स्टॉल  लगवाना, विद्यालयों में संकल्प पत्र भरवाना। साथ ही मतदाता जागरूकता के अंतर्गत मानव श्रृंखला मैराथन दौड़ साइकिल दौड़ आदि का आयोजन करवाने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में स्वीप समन्वयक कृष्णा शर्मा, स्वीप सहायक प्रभारी नीरज भास्कर सहित स्वीप टीम से अजय शर्मा, पारस चंद जैन, चंद्र मोहन जांगिड़, राजेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !