मलारना चौड़ कस्बे में चल रही तीन दिवसीय मीनेष कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मलारना चौड़ ने अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी करौली की टीम को हराकर जीत लिया। गुरूवार को दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला गया।

पहले सेमी फाइनल मैच में जहां मलारना चौड़ ने हिंदूपुरा को वही दूसरे सेमीफाइनल में अल्फा एकेडमी करौली ने शेषा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मलारना चौड़ ने अल्फा स्पोर्ट्स अकैडमी करौली को 45-21 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता का प्रमुख खिलाड़ी दानिश अल्फा स्पोर्ट्स अकेडमी करौली जबकि बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मलारना चौड़ टीम के बृजेश कुमार को दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया