मलारना डूंगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत गिरफ्तारी वारण्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अख्तर पुत्र सोवत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में ऑपरेशन आक्रमण के तहत एवं अपराधों पर अंकुश हेतु अभियान चलाया हुआ हुआ है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृत्त शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन म तथा मलारना डूंगर थानाधिकारी लखन लाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बौंली के मामले में फरार चल रहे एक गिरफ्तारी वारण्टी अख्तर पुत्र सोवत खान निवासी खोहरी मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी लखनसिंह खटाना, मदनलाल हेड कांस्टेबल, धर्मेन्द्र कांस्टेबल एवं राजेश कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया